नवादा के बड़ी दरगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-


पूरे देश में आज बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। नवादा में ही लोग बकरीद का त्यौहार मनाते दिखे।कोरोना काल के लंबे समय के बाद लोग सामूहिक रूप से ईद मिलन कर त्यौहार मना रहे हैं। नवादा शहर के बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में आज मुख्य रूप से बकरीद की नमाज अदा की गई। इसको लेकर नवादा जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।हर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। लोग बकरीद की नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देते दिखे।इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में बकरीद का लोग त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान सभी जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिले।

Join us on:

Leave a Comment