नाराज मंत्री रामसूरत राय को मुख्यमंत्री से जगी उम्मीद!

SHARE:

संतोष कुमार की रिपोर्ट :-


मुजफ्फरपुर

कुछ लोगों की शिकायत थी कि कम समय में ट्रांसफर हो गया है, जिसके कारण CM ने कहा कि पुन: समीक्षा करने की जरूरत है। 7-10 दिन में पुन: समीक्षा करके मुख्यमंत्री की स्वीकृति से मैं ही इसे फिर भेजूंगा। कोई अनियमितता या कहीं भी कोई जातिवाद नहीं हुआ है:

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने अपने विभाग में रद्द हुए 149 सीटों के ट्रांसफर के मसले पर कहा कि विभाग मैं जो ट्रांसफर पोस्टिंग का लिस्ट जारी किया गया था उसका मुख्यमंत्री जी अनुशंसा करेंगे और उसके आधार पर फिर आगे उसमें सुधार किया जाएगा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में भू माफियाओं का बोलबाला है सरकारी जमीनों को हड़पने का खेल पूरे बिहार में चल रहा है उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के पास बताया था कि कम समय में ट्रांसफर पोस्टिंग हो गया है जिसका मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे जून के महीने में यह ट्रांसफर किया जाता है मंत्री ने यह भी कहा कि राजनीतिक जीवन में कुछ पैरवी भी सुननी पड़ती है ,, भाजपा के बहुत सारे विधायको के साथ साथ अन्य दलों के विधायकों का भी अनुशंसा प्राप्त हुआ था ,, इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे..

इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि पूरे बिहार में भू माफियाओं का रैकेट चल रहा है, भू माफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का खेल चल रहा है ,,जिस पर मंत्री नकेल कस रहे है , भूमाफिया पहुँच और पैरवी वाले होते है , उन्हें पैसों का घमंड होता है तो वे लोग तो उनके खिलाफ जाएंगे ही ,, ट्रांफर पोस्टिंग के मामले में कोई अनिमियातता नही बरती गई है अधिकारियों की कोई जात नही होती हैं ,, इस दौरान एक और सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि राजद अपना परिवार संभाले बिहार में एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार ही रहेगी

बाइट रामसूरत राय मंत्री भूमि सुधार व राजस्व मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment