प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में 6 माह के गर्भावस्था से ऑपरेशन कर जन्म कराया गये 600 ग्राम के बच्चे का सफल इलाज डॉक्टर के द्वारा किया गया। इलाज के 10 दिनों के बाद डॉक्टर को उम्मीद है कि बच्चा स्वस्थ हुआ है और आगे ठीक हो जाएगा। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद मां की मौत हो गई और बच्चे को चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभय कुमार के यहां भर्ती कराया गया और उसके बाद से परिजन कभी देखने तक नहीं आए हैं पिछले 10 दिनों से डाक्टर फ्री में उस बच्चे का इलाज कर बचाने में लगे हैं। दरअसल समस्तीपुर जिले के जग मोहरा गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी पिंकी देवी हार्ट की मरीज थी और 6 माह के गर्भावस्था के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म तो करा दिया लेकिन मां की मौत ऑपरेशन के बाद हो गई। 6 माह के गर्भ से निकाले गए 600 ग्राम बच्चे को इलाज के लिए शहर के जेल गेट के निकट डॉ अभय कुमार के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर लगातार उसका इलाज कर रहे हैं । डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि गर्भावस्था से निकाले गए 600 ग्राम बच्चे को बचाना कठिन होता है लेकिन पिछले 10 दिनों में इलाज के बाद बच्चे में काफी सुधार हुआ है बच्चे को अब दूध और गुल्कोज दिया जा रहा है जो उसे पचने लगा है 6 माह के गर्भ अवस्था में रहने से क अंग पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है मशीन पर गर्भावस्था जैसा माहौल तैयार कर बच्चे का इलाज किया जा रहा है जो 10 दिनों के बाद सफल हो रहा है। बच्चे को अब हिंदी लेटर से हटा लिया गया है।
बाईट- डाक्टर अभय कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट




