ऑटो किराया माँगने पर ड्राइवर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बेलाताड़ मोड़ के समीप भाड़ा मांगने पर चालक पर फसुली से वार कर दिया गया। जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेलाताड़ निवासी जख्मी युवक ने बताया कि मैजिक वाहन चलाकर अपना घर जा रहा था, तभी ननौरा के समीप पुदीना चौधरी मेरे वाहन पर बैठ गया। वह शराब के नशे में धुत था। जब उससे बेलाताड़ मोड़ के समीप भाड़ा मांगा गया तो वह फसूली वार कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें