स्कार्पियो ऑटो की भीषण टक्कर में चार घायल, हालत नाजुक!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के सोनु बीघा गांव के समीप स्कॉर्पियो एवं ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार कुल चार लोग जख्मी हो। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कादिरगंज पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कादिरगंज ओपी क्षेत्र के सोनू बीघा गांव के समीप की है। घायलों में एक दंपत्ति भी शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें