Search
Close this search box.

बेगुसराय:-बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को सोए अवस्था में गोली मारकर किया जख्मी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को सोये अवस्था में गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल किसान को निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर चौथैया दियारा की है। मिली जानकारी के मुताबिक तेघरा थाना क्षेत्र के राम विनोद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजन कुमार अपने खेत को चौथिया दियारा में रखवाली कर रहा था तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा देर रात सोए अवस्था में गोली मार दिया। घायल का इलाज बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायल ने बताया कि वह सोया हुआ था तभी तेज आवाज के साथ उसके शरीर में गोली लग गई आसपास के लोगों को बताया तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने मारी वह देख नहीं सका। घायल ने कहा कि उसे किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें