Search
Close this search box.

गिरिडीह:- जिला अध्यक्ष के बर्खास्त को लेकर महिला मोर्चा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलीयम जेकब

गिरिडीह : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज पचंबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय के गेट पर महिला मोर्चा व अन्य भाजपा के नेता कार्यकर्ता द्वारा गिरिडीह भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के बर्खास्तगी को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू सोनी ने बताया कि महादेव दुबे महिलाओं को घर घर बुलाकर तोड़ने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि महादेव दुबे कहते हैं कि महिलाएं पद के लिए लड़ रही है, लेकिन हम सभी महिलाएं पद के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की रग रग में बीजेपी पार्टी का खून दौड़ता है। लेकिन हम लोग सिर्फ महादेव दुबे को बर्खास्त करने की मांग है। क्योंकि वह महिलाओं को सम्मान नहीं देते हैं। बीते 2 दिन पहले उन्होंने हेमंत सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया लेकिन हम लोगों को इसकी तनिक भी सूचना नहीं दी गई। महिला मोर्चा भी हेमंत सोरेन के विरोधी हैं। हम लोग का भी मानना है कि वह बलात्कारी पर रोक नहीं लगा रहे हैं। लेकिन पार्टी द्वारा आयोजित कार्यों में हम लोगों को भी बताना जरूरी है। महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष को मारने तक की भी धमकी दी है। लेकिन हम लोगों को बताया तक नहीं गया। इसकी सूचना हमें प्रदेश से मिली। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी कार्यालय सभी भाजपा संगठन का है। यह हम सभी के मेहनत से तैयार हुआ है। यदि हम लोगों की इस हड़ताल से महादेव दुबे को बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो और अधिक संख्या में संगठन के लोग रांची पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर भगीरथ मंडल,सुमित सिंह, एंथोनी स्वामी,सदानंद वर्मा,सतेंद्र कुमार,संजय सिंह,जय मंगल राय अरुण राणा,सुनील पंडित,गोपाल विश्वकर्मा,नारायण मण्डल,जगरनाथ साव,अनिल साव,अशोक साव,सतेंद्र राउत,घनश्याम वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु सोनी,प्रेमा तिवारी,सरिता शमाॆ,रेखा देवी,मोनिका दास ,बेबी कुमारी,रीमा मण्डल,वीना देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें