बढ़ते अपराध को लेकर विधायक के साथ एसपी से मिला शिष्टमंडल

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण जिला में बढ़ी अपराधिक घटनाओं को लेकर समस्तीपुर के मोरवा से राजद विधायक रण विजय साहू के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल एसपी डॉ. कुमार आशीष से मिला।शिष्टमंडल में नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद, सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक संजय गुप्ता,केसरिया के पूर्व विधायक राजेश कुमार,जिलाध्यक्ष सुरेश यादव समेत कई पार्टी नेता शामिल थे।राजद नेताओं ने जिला में व्यवसायियों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही है।साथ हीं राजद नेताओं ने घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करके स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।इसके अलावा पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपया मुआवजा की मांग सरकार से की है।

आरक्षी अधीक्षक से मिलने के पूर्व मोरवा के राजद विधायक व पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रण विजय साहू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में पिछले 24 घंटों में गोलियों की बौछार हुई है।जिस कारण जिला के व्यवसायी दुःख और दहशत के माहौल में हैं।उन्होंने पिछले 24 घंटा में ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद साहू,केसरिया के स्वर्ण व्यवसायी रमेश साह और मजूराहा के रमेश साह की ईंट से कूचकर की गई हत्या का जिक्र करते हुए रण विजय साहू ने कहा कि आखिर व्यवसायी वर्ग कब तक गोली खाता रहेगा।सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यवसायी वर्ग की सुरक्षा कौन करेगा।सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यवसायियों की हत्या हो रही है और सरकार सोई हुई है।उन्होंने पीड़ित परिवार कै 50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।

संवाददाता सम्मेलन के बाद राजद विधायकों और नेताओं का शिष्टमंडल आरक्षी अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष से उनके आवासीय कार्यालय पर मिला।राजद नेताओं ने व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग एसपी से की।साथ हीं अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करके स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग एसपी से की।

बाइट….रण विजय साहू…..मोरवा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ

Join us on:

Leave a Comment