प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में एक आवास सहायिका की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी । घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के निकट NH 31 पर की है। बताया जाता है कि पिढ़ौली गांव निवासी आवास सहायिका घर से ड्यूटी मंसुरचक प्रखंड कार्यालय के तरफ जा रही थी तभी रानी गांव के समीप ट्रेक्टर की ठोकर से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी । आनन फानन में उसे इलाज के लिए लोगों ने बेगूसराय के निजी अस्पताल में भेजा । जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी । आवाज सहायिका नीलू कुमारी मंसुरचक प्रखंड में कार्यरत थी। जहां रोज की तरह अपने ससुराल तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली से वह स्कूटी से अपने ड्यूटी पर जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को डीडीसी कार्यालय लाया गया जहां डीडीसी सुशांत कुमार ने पार्थिव शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दर्जनों आवास सहायकों ने नम आंखों से अपने साथी कर्मी को श्रद्धांजलि दी।




