पुलिस की बड़ी कार्रवाई- बस से गांजा की खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मादक पदार्थों के खिलाफ मधुबनी पुलिस की महा अभियान के दौरान जिले मे जगह जगह पकड़े जा रहे से मादक पदार्थों के तस्कर से लेकर कारोबारियों से धंधेबाजो मे हरकंम्प। जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में 09 किलोग्राम गांजा, जिसका बाजार मूल्य 4.5 लाख रुपये आंकि जा रही है। के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर बता जा रहा है कि भैरवस्थान थानाध्यक सत्येंद्र तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि पूर्णिया से पटना जा रही सुपर हमसफर बस में सवार तीन व्यक्ति अपने बैग में गांजा लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक ने वरीय पुलिस अधिकारी को प्राप्त सूचना से अबगत कराते हुए पुलिस बल के साथ एनएच-27 पर ग्राम लोहना के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान वाहन जांच कर रहे पुलिस बल ने आ रही सुपर हमसफर बस को देखा। जिसे रोककर यात्रियों की सामानों की तलाशी लिए जाने लगा, इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने बस से उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आगे पूछताछ में उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे शक बढ़ने पर उनके बैग की तलाशी ली गई तो दो बैग से गांजा बरामद हुआ। जिसे इलेक्ट्रिक तराजू से वजन करने पर कुल 09 किलोग्राम गांजा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू कुमार, पिता हरेन्द्र राय, गांव मीरमपुर, थाना राघोपुर, जिला वैशाली, राकेश कुमार, पिता रविन्द्र राय, गांव रामजीचक बाटा, थाना दीघा, जिला पटना, भूटाली राय, पिता शीतल राय, गांव नया पानापुर, नवदियरी, थाना अकीलपुर, जिला पटना के तौर पर किया गया है। उनके पास से बरामद 09 किलोग्राम गांजा, जिसका बाजार मूल्य 4.5 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। सभी बरामद सामानो की जब्ती सूची बनाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में भैरवस्थान थाना कांड संख्या 155/26, नशिले पदार्थ की तस्करी एवं कारोबार के मामले मे सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की है और कहा है कि जिलेभर में अवैध गतिविधियों से जुड़ी कोई सूचना हो तो उससे नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित कराए।

Join us on: