राजनीति नहीं सेवा से पूरा होगा सोनू का सपना- पप्पू यादव

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा – राजनीति नहीं सेवा से पूरा होगा सोनू का सपना
लोकेशन।नालंदा

जन अधिकार पार्टी के मुखिया और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आज नालन्दा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में नीमा कोल गांव का दौरा किया। जहाँ बीते दिनों छठी क्लास में पढने वाला सोनू कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्कूल में दाखिला और पढाई करने की गुहार लगाई थी। पप्पू यादव ने आज उस बच्चे से पप्पू यादव के साथ मुलाकात की और उनके निर्देश पर राजू दानवीर ने पार्टी की ओर से तत्काल 50 हजार रूपये की मदद करते हुए सोनू को गोद लेये हुए उसके आजीवन शिक्षा की जिम्मेदारी लिया। इस दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में फ्री कॉमन और कंपलसरी एजुकेशन लागू करने और शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। वहीं पप्पू यादव ने सोनू के स्कूल का जायजा भी लिया जो बदहाल था। पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद आज इतने दिन में सोनू के गांव के स्कूल का कायाकल्प हो जाना चाहिए था, लेकिन आज भी वहां भूषा भरा है। ऐसे में कैसे बिहार में शिक्षा की बात हो सकती है।इस दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अब तक नीतीश कुमार ने यात्रा निकाल समाज सुधार से लेकर के नल जल योजना सद्भावना विकास यात्रा तक निकल चुके हैं लेकिन अब कोई भी आपकी यात्रा सफल नहीं रही है कई बार पक्ष और विपक्ष के नेता साइकिल से या फिर पैदल यात्रा निकाल चुके हैं।जो नेता कोरोना काल के दौरन कोटा से बच्चों को नहीं ला पाया। पप्पू यादव को उस वक़्त ट्रेन के माध्यम से कोटा से बच्चों को लाना पड़ा। जब पॉलिटिकल इवेंट होता है और मीडिया ट्रायल होता है नेताजी को सब कुछ याद आता है हमें एक सोनू नहीं हम तो हर दिन 50 सोनू के घर जाकर 50 हजार पहुंचाने का काम करते हैं। सवाल 50000 से जिंदगी बदल जाएगी क्या।यह तो सरकार को सोचने की जरूरत है।

बाइट।पप्पू यादव जाप नेता

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment