कैदी की मौत से दुखी पूर्व विधायक बैठे धरना पर

SHARE:

रिपोर्टर–अरविन्द कुमार मोतिहारी

मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कैदी की मौत के बाद राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र राम हॉस्पीटल गेट पर धरना पर बैठ गए।मृत कैदी बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया का रहने वाला सोहन राम था।जिसे नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।लेकिन जेल में सोहन की तबियत खराब होने पर जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विगत 12 मई को झखिया के रहने वाले सोहन राम को नशे की हालत में एक झोला शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोहन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।लेकिन जेल गेट पर हीं उसकी तबियत खराब हो गई और उसका हाथ पांव कांपने लगा।उसकी बिगड़ती स्थिति देख जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।सोहन की मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व राजद विधायक राजेंद्र राम अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृत सोहन के परिजन के साथ शव को लेकर सदर अस्पताल गेट पर मृतक की मौत की जांच की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए।जिसकी जानकारी मिलने पर सदर प्रखंड के बीडीओ अरविंद गुप्ता ,नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद और हॉस्पिटल मैनेजर विजय झा पहुंचे।काफी मान मनौव्वल और वरीय अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।उसके बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 धरना पर बैठे राजेन्द्र राम ने सोहन राम की मौत के लिए पुलिस और अस्पताल प्रबंधक को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि पुलिस की पिटाई से उसकी तबियत बिगड़ गई थी।जिसे जेल भेजे जाने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सकों की इलाज में लापरवाही बरतने से सोहन की मौत हो गई।क्योंकि अगर सोहन की स्थिति खराब थी,तो उसे हायर सेंटर रेफर करना चाहिए था।जिससे उसकी जान बच जाती।उन्होंने कहा कि मृत सोहन के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह धरना पर बैठे हैं।

बाईट….राजेंद्र राम…..पूर्व विधायक

Join us on:

Leave a Comment