प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल। सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहुंनी गांव की बताई जा रही है। बताया जाता है कि गेहुंनी गांव में करीब 3 कट्ठा जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। आज इस विवादित जमीन पर शिवनंदन सिंह और उसके परिजनों के द्वारा जमीन पर गाय बांध दी गई। इसी को लेकर रामजी सिंह और उसके परिजनों ने विरोध किया और फिर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें आरोप है कि रामजी सिंह उसके परिजनों ने श्री राम सिंह के परिजनों की पिटाई कर दी । इस पिटाई से श्री राम सिंह उसके पुत्र और पोता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि 3 कट्ठा जमीन को लेकर 4 सालों से विवाद चल रहा है कई बार पंचायती भी की गई लेकिन मामले का निपटारा नहीं हुआ आज जब जमीन पर गाय बांधी तो इसी को लेकर दूसरे पक्ष के द्वारा जमकर पिटाई की गई। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- घायल
बाईट- घायल




