कार और ऑटो की भीषण टक्कर,दो व्यक्ति घायल!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

बेलागंज।बीथोशरीफ मोड़ के पास एनएच-83पर रविवार को चार बजे विपरीत दिशा से आ रहे कार और ऑटो की सीधी टक्कर में दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर है।दोनों वाहनों की टक्कर में ऑटो पलट गया।जबकि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।घायलों का इलाज स्थानीय स्तर से कराया गया है।दोनों घायल खतरे से बाहर बताये जाते हैं।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार और ऑटो की टक्कर में दो लोग मामूली रूप से घायल हैं।दोनों वाहन स्थानीय क्षेत्र के हीं बताये जाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment