प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बरौनी रिफायनरी सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड का वार्षिक आमसभा संपन्न
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय बरौनी रिफायनरी टाउनशिप स्थित जुबली हॉल में बरौनी रिफायनरी सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कोऑपरेटिव मार्केट से बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों को क्या क्या सुविधा दिया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान आगामी सत्र के लिए बरौनी रिफाइनरी सरकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड ने टाउनशिप के कर्मचारियों को होम डिलीवरी के साथ साथ कॉपरेटिव में मेडिकल स्टोर की सुविधा देने और प्रदूषण पर कैसे नियंत्रण किया जाए इस पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। आम सभा के माध्यम से कर्मचारी और अधिकारियों एक दूसरे की जरूरत और समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। लिमिटेड से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों की सुख-सुविधा और समस्याओं को लेकर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया जाता है ताकि कर्मचारियों को क्या क्या सुविधा मिल सके इस पर विस्तार से चर्चा की जाती है और उसके निदान का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के नेता संजीव कुमार विकास बागी समेत दर्जनों कर्मचारी नेता एवं बरौनी रिफायनरी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे
बाईट- पदाधिकारी बरौनी रिफाइनरी सरकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड




