सदर अस्पताल में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च से चलता रहा ईलाज!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा जिला के रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार की देर शाम अचानक पूरे अस्पताल में बिजली गुल हो गई। जिसके बाद अस्पताल में रहे मरीजों को 20 मिनट तक बिना बिजली के ही गुजारा करना पड़ा। नक्सल प्रभावित इलाका रजौली के अनुमंडल अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल के टॉर्च में एएनएम के द्वारा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज किया गया है। इससे समझ सकते हैं कि अनुमंडलीय अस्पताल में लचर व्यवस्था के बीच मरीजों का इलाज किया जाता है। वहीं 20 मिनट तक बिजली गुल होने की बातों पर अस्पताल के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जनरेटर में प्रॉब्लम आया था। जिससे समस्या आई थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें