अरविंद कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी: नगर थाना क्षेत्र में देवराहा बाबा मंदिर के पास बाइपास चौक पर एक लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।जिस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।वहीं पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया।घटना के बाद गेहूं का बोरा लदे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया।मृतक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौक करमावा टोला का रहने वाला अमेरिका मांझी था।जख्मी युवक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार मुसहरी टोला का रहने वाला विरेंद्र मांझी है।मृतक अमेरिका मांझी जख्मी विरेंद्र मांझी का बहनोई था।दोनो आदापुर से मेहसी बाइक से जा रहे थे।
जख्मी विरेंद्र मांझी ने बताया कि वह अपने बहनोई अमेरिका मांझी के यहां श्यामपुर गया था।जहां उसे जानकारी मिली कि मेहसी में रहने वाले उसके चाचा मक्खन मांझी की मौत तालाब में डूबने से हो गई है।जिनके अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए दोनो साला-बहनोई बाइक से मेहसी जा रहे थे।इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र में देवराहा बाबा मंदिर के पास बाइपास चौक पर सड़क पर चढ़ाई के दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनो बाइक से सड़क पर फेंका गए।विरेंद्र सहनी कुछ दूर जाकर गिरा,तो उसे चोट लगी।वहीं अमेरिका सहनी सड़क पर गिरा और गाड़ी के चक्का के नीचे आ गया।जिस कारण घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई।
विरेंद्र सहनी ने बताया कि मृतक अमेरिका मांझी हेलमेट नहीं पहने हुए थे।हेलमेट विरेंद्र मांझी के हाथ में था।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया।लेकिन उसका ड्राइवर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया।लेकिन बाद में कुछ लोगों ने जाम हटवा दिया।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बाइट….विरेंद्र मांझी…जख्मी




