पुल हादसे के दोषियों को नही बक्शा जाएगा- शाहनवाज हुसैन!

SHARE:

दरभंगा से सोनी पांडे

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था सिक्स लेन पुल, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा;;; शाहनवाज हुसैन!

दरभंगा पहुंचे बिहार सरकार के उधोग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिरने पर न सिर्फ चिंता जताई बल्कि निर्माणाधीन पुल गिरने की पूरी जांच सरकार द्वारा कराये जाने की बात कहते हुए बताया की बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का यह ड्रीम प्रॉजेक्ट था ऐसे में यह पुल का गिरना बेहद दुखद है बल्कि ऐसे ही ठेकेदार के कारण बिहार की देश दुनिया में बदनामी भी होती है उन्होंने कहा की जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ भी कड़ी कारवाही की जायेगी |
जानकारी के मुताबिक़ इस पुल की लागत तक़रीबन 1710 करोड़ की थी इस पुल के बन जाने से खगड़ियासीधे भागलपुर से जुड़ जाता और रास्ता बेहद सुलभ हो जाता | पूरी बारीकी से जांच करवाया जा रहा है दोषी किसी भी हाल में नहीं बच पाएंगे!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें