ऋषिकेश की रिपोर्ट
मंदिलपुर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । सूचना पाते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को हिरासत में ले लिया वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा वहीं ग्रामीण और परिजनों ने उचित कार्रवाई को लेकर घटनास्थल पर ही हंगामा शुरू कर दिया। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव निवासी महेश प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र गोरेलाल कुमार है । घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । परिजनों ने बताया कि किसी काम से वह रहुई बाजार आ रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में जुट गयी है।। मगर आक्रोशित बिना चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया हैं वही नेता के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
बाइट।मृतक का रिस्तेदार
बाइट।परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




