रवि शंकर शर्मा
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना की पुलिस ने लूट की घटनाओ को अंज़ाम देने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ और मोकामा थाना अंतर्गत बैंक से 1लाख 32 हजार निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से दो बाइक सवार झपट्टा मार कर पैसा ले कर फरार हो गए थे,इसी गिरोह ने मोकामा में 32 हजार की छिनतई किया भी किया था।थानाध्यक्ष राज नंदन और टेक्निकल टीम ने सीसीटीवी से अपराधियों के पहचान इकट्ठा की और सबूत जुटाए,फिर जैसे ही दूसरी घटना को अंजाम देने बाढ़ में ये लोग पहुंचे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के पास से चोरी की बाइक,चार मोबाइल,और बाइक की मास्टर चाबी बरामद की गई है ।
इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को ऐसी घटनवो पर लगाम लगाने में सफलता मिलने की उम्मीद है।
बाइट__अरविंद प्रताप सिंह(ASP)




