महिला डॉ. पर फायरिंग बाल बाल बची , ड्राईवर को लगी गोली!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक के क्लिनिक में उनकी हत्या करने आए बदमाश के गोली से डॉक्टर का ड्राइवर जख्मी हो गया।क्लिनिक के स्टाफ और मरीज के परिजनों ने बदमाश को पकड़ लिया।जिसकी जमकर धुनाई भी की।महिला चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर बंजरिया,मुफ्फसिल,छतौनी और नगर थाना की पुलिस चिकित्सक के क्लिनिक में पहुंची और गोली चलाने वाले शख्स को अपने कब्जे में ले लिया।घटना बंजरिया थाना क्षेत्र में नई बन रहे नई बाइपास रोड में सिंधिया गुमटी के कुछ पहले स्थित महिला चिकित्सक डॉ. ताहेरा तब्बसुम के क्लिनिक में घटी है।जख्मी युवक धर्मेंद्र कुमार महिला चिकित्सक के गाड़ी का ड्राइवर है।जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।वही घायल ड्राइवर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जख्मी ड्राइवर धर्मेंद्र ने बताया कि देर शाम वह क्लिनिक में था।उसी समय एक युवक आया और मैडम के बारे में पूछने लगा।युवक को जब बताया गया कि मैडम इफ्तार करने गई है।कुछ देर में आ जाएगी।उसके बाद क्लिनिक में आए युवक ने गाली देते हुए अपने कमर से पिस्तौल निकाला और फायर कर दिया।जिससे बचने के क्रम में गोली धर्मेंद्र के हाथ में लग गई।गोली चलने के बाद क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई।इसी बीच क्लिनिक के अन्य स्टाफ और मरीजों के परिजन ने उसे दबोच लिया।उसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई।फिर महिला चिकित्सक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।जख्मी धर्मेंद्र को इलाज के लिए निजी नर्सिंग हैम में भर्ती कराया गया।जहां वह खतरा से बाहर बताया जा रहा है।

पकड़े गए बदमाश के पास से उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है।जिसमें उसका नाम भंगी कुमार लिखा हुआ है और पिता का नाम लवख राय अंकित है।बदमाश के पास से बरामद उसके आधार कार्ड में उसका पता तुरकौलिया,पूर्वी चंपारण लिखा हुआ है।पुलिस बदमाश को अपने साथ थाना पर लेकर आई है और पूछताछ कर रही है।बताया जाता है कि बदमाश बाइक से क्लिनिक पर अपने एक अन्य साथी के साथ आया था।

बाइट…..धर्मेन्द्र कुमार….जख्मी चालक

बाइट–प्रत्यक्षदर्शी

बाइट–नीमा संघ जिलाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment