लोकसभा चुनाव से पहले नवगछिया होगा पूर्ण जिला- गोपाल मंडल!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर,गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कचहरी परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जल्द ही भागलपुर से हवाई सेवा शुरू की जाएगी. संभवतः यहां से पटना, रांची और कोलकाता तक लोग हवाई जहाज से जाएंगे. अगर हवाई सेवा शुरू नहीं किया गया तो पूरा बिहार आंदोलन करेंगा. विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नवगछिया को पूर्ण जिला घोषित कर दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी मामले को उठाया है. विधायक ने कहा कि इस बार बाढ़ से इलाके को बचाया जाएगा. पिछले बार बांध टूटने का कारण बताते हुए कहा कि लोगों ने बांध पर मकई का लारा रख दिया था जिसके कारण चूहों ने बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस बार मुस्तैदी से बांध की सुरक्षा करने को कहा गया है. वे खुद भी बांध की सुरक्षा करेंगे. गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश जी मुख्यमंत्री रहेंगे. उन्होंने कहा कि जदयू भाजपा गठबंधन टूटने वाला नहीं है. सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें