तेज गति से जा रहे स्कार्पियो ने 10 वर्षीय बच्ची को रौंदा, हुई मौत!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर सुलतानगंज मुख्य मार्ग के नासोपुर चौक के समीप एक तेज गति से जा रहे स्कार्पियो ने 10 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया । जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेलिया सादपुर निवासी पांडव यादव के 10 वर्षीय पुत्री भारथी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि उक्त बच्ची श्राद्ध कर्म में शामिल होने अपनी मौसी के घर महेशी अपने परिजनों के साथ आई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है ।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने मुआवजा कि मांग को.लेकर भागलपुर सुलतानगंज मुख्य मार्ग को घंटों जाम करने पर सीओ शंभुशरण राय एंव स्थानीय पुलिस दल बल के साथ पहुँचे।वहीं सीओ शंभुशरण राय ने परिजनों को मुआवजा कि बात कहते हुए सडक जाम को हटाया गया। वहीं पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें