पटना:- बाढ़ में महिला को बेलगाम पिकप ने कुचला हुई मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

बाढ़ थाना क्षेत्र में NH31 पर अस्पताल चौक के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी इस दौरान कई लोग मॉर्निंग वॉक कर भी रहे थे, इसी क्रम में एक और अनियंत्रित पिकअप ने महिला को सीधी टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
महिला की पहचान 45 वर्षीय सुमन देवी के रूप में हुई है जो बाढ़ थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है।
बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें