जिलाध्यक्ष बनने पर उदय यादव का भव्य स्वागत!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


राजद के नवादा जिला अध्यक्ष बनने के बाद आज उदय यादव नवादा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद उदय यादव ने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नवादा में नए सिरे तैयार होगा। राजद कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद की परिकल्पना ए टू जेड की है जिसके तहत सभी जातियों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। वही एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि राजद पार्टी एक घर से निकल कर जिले के प्रत्येक घर जाएगी। उन्होंने नवादा राजद के तीनों विधायक पर हमला करते हुए कहा कि विधान परिषद के चुनाव में राजा के विधायकों का सहयोग नहीं मिला, नहीं तो हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी से विश्वासघात करने वाले लोगों पर सिर्फ नेतृत्व निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। मौके पर एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी सरवन कुशवाहा तथा गौतम कपूर चंद्रवंशी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें