बीजेपी जेडीयू में बढ़ा सिलेबस विवाद!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला में एक के बाद एक यानी दर्जनों से ज्यादा हत्याकांड को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले अपराधी को मोतिहारी पुलिस गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कुख्यात शूटर अजीत आनंद उर्फ बिट्टू को जिले के घोड़ासहन स्टेशन से गिरफ्तार किया है।किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अजीत आनंद घोड़ासहन आया हुआ था।अजीत आनंद के उपर जिला के विभिन्न थाना में हत्या,लूट,रंगदारी और आर्म्स एक्ट के लगभग 15 मामले दर्ज हैं।

मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने अजीत आनंद उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह शातिर अपराधी है और हाल के दिनों में जिले में हुए कई हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।उन्होंने बताया कि किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इस अपराधी के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन आने की सूचना प्राप्त हुई थी।जिसके बाद सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अपराधी को गिरफ्तार करने का टास्क दिया गया।अपराधी अजीत आनंद के स्टेशन पर पहुंचते हीं उसे दबोच लिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि जिला के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में मटर चौक पर विगत दो अप्रैल को उप प्रमुख के घर में घुसकर उनके पति रमेश यादव की दिनदहाड़े हत्या,चिरैया थाना क्षेत्र में विगत 25 मार्च को शिक्षक राम विनय सहनी की दिनदहाड़े हत्या,ढ़ाका रजिस्ट्री ऑफिस के गेट पर विगत 17 फरवरी को वरुण सिंह की हत्या,घोड़ासहन थाना क्षेत्र में विगत वर्ष 25 दिसंबर की रात्रि में वार्ड सदस्य रमेश दास की हत्या समेत कई लूट और डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।बतादें कि गिरफ्तार अपराधी अजीत आनंद जिला के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर बैरिया गांव का रहने वाला है।उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर अपराध का रास्ता पकड़ लिया और हाल के दिनों में जिला पुलिस के लिए यह बड़ा सिरदर्द बन गया था।जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।साथ हीं इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बाईट….डॉ. कुमार आशीष…..एसपी मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment