बाबा चुटकी नाथ
गुस्ताखी माफ हुजूर
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सोमवार को कोलकाता जाने के क्रम में प्रखंड मुख्यालय के कुटिया परिसर में पहुंचे। जहां दो छूटभैया नेताओं में चेहरा चमकाने की कवायद सी लग गई। वहीं पर एक दूसरे को धकियाते आगे पहुंचने की होड़ सी लग गई। दरअसल एनडीए गठबंधन के दो ऐसे नेताजी पहुंचे थे जिनके बीच फोटो खिंचवाने की प्रतिस्पर्धा चल पड़ी अगले ने सोचा लाव लश्कर तत्काल इन्हीं का है। तो दूसरी छूट भैया नेताजी फटाक से मौके को भांपते हुए। अपनी जगह पकड़ ली और बड़े प्यार से उन्हें आगे कर दिया।चलिए ठुक्कम फजीहत नोचा नोची झोटा झोटी अंत में सभा विसर्जित हो गई। मंत्री जी सवार होकर अपने लाव लश्कर के साथ निकल गए दूसरे नेता जी ने लंबी सांस ली।




