लखीसराय में एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या से तनाव!

SHARE:

संतोष पांडेय की रिपोर्ट

दिरा गांव में एक व्यक्ति की गोलीमार कर हुई हत्या,गांव में तनाव,मौके पर पहुंची पुलिस।

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिरा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया की स्वर्गीय इतवारी महतो के 45 वर्षीय पुत्र स्किन्दर महतों की गांव के ही राधे महतों के साथ कुछ दिन पूर्व खेतों में बने मेड काटने को लेकर विवाद व जमकर मारपीट हुई थी।जिसके बाद मौके का इंतजार कर रहे राधे महतो और उसके पुत्र अशोक ने मिलकर आज सकिन्द्र महतों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है,सर में दो गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।हालांकि हत्या मामले में सच्चाई क्या है।यह तो जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर हलसी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।और हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ हत्यारे की गिरफ्तारी में जुट गई हैं।

Join us on:

Leave a Comment