-ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा में नहाने घोंघा ढूंढने के दौरान नदी में 5 लोग डूबे, 4 को सकुशल ग्रामीणों के सहयोग से निकाला एक मौत.
ज़िला मुख्यालय के दीपनगर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है,जहां घोंघा चुनने के दौरान 5 लड़के नदी के बीच गहरे पानी में चले गए। जिनमें से 4 को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक नदी का है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सिंटू मांझी अपने अन्य 4 दोस्तों के साथ नदी में घोंघा चुनने गया था। उसी दौरान सभी लोग गहरे पानी में चले गए। डूबते वक़्त शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे और 4 लोगों को किसी तरह से सुरक्षित निकाला। जबकि एक लापता हो गया हैं। जिसका घंटों मशक्क़त के बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मृतक उसी गांव का निवासी है।
बाइट।परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




