रवि शंकर शर्मा
समर्थकों ने पहनाया सोने का मुकुट!
मोकामा के औंटा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्री विष्णु महायज्ञ का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन कर दिया।
इसके साथ ही श्री विष्णु महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है, मोकामा के औंटा में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ है,इस आयोजन में सुश्री प्राची जी का भागवत कथा भी है और वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन भी।
नेता प्रतिपक्ष को उनके ही समर्थक देव नारायण सिंह उर्फ मिक्की सिंह ने स्वर्ण मुकुट पहनाकर स्वागत किया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष को बुलाए जाने से यह धार्मिक आयोजन राजनीतिक आयोजन में भी तब्दील हो गया, क्योंकि मंच से नेता प्रतिपक्ष और उनके समर्थक नेताओं के द्वारा राजनीतिक बातें की गई, इस दौरान पटना से नवनिर्वाचित एमएलसी कार्तिकेय सिंह और लखीसराय मुंगेर जमुई से नवनिर्वाचित एमएलसी अजय कुमार सिंह के साथ राजद महकमे के तमाम नेता मंच पर उपस्थित नजर आए,ऐसा लग रहा था मानो यह कोई धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि राजनीतिक मंच हो। अधिकांश लोगों में इन नेताओं की हरकत के कारण काफी निराशा का भाव देखा गया।
काफी कम संख्या में लोग तेजस्वी को सुनने के लिए आए थे, लोगों ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का पहले से ही बहिष्कार करना भी शुरू कर दिया था । लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन में किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति को बुलाना था।
वही तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में कहा कि वे गरीबी हटाने बेरोजगारी दूर करने की बात करते हैं। और उन्होंने सवर्णों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब मैं बेरोजगारों की बात करता हूं तो उसमें स्वर्ण भी है और अन्य जातियां भी और आप हमें समर्थन दें आशीर्वाद दें, तेजस्वी यादव किसी को निराश नहीं करेगा।
स्पीच:- तेजस्वी यादव




