मोहना में मनाया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई 131 वी जयंती समारोह!
शंखनाद ब्यूरो
गुरुवार को बांका जिला के रजौन प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी संगठनों से लेकर प्राइवेट संस्थानों तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। तो प्रखंड के विभिन्न दलों ने अपने अपने कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। इधर मोहना गांव में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल ने कहा कि आज जरूरत है युवाओं को इनके पदचिन्ह पर चलने का जबकि प्रखंड महासचिव रवि कुमार ने इनके ऊपर प्रकाश डाला वहीं पूर्व प्राचार्य और समाजसेवी गणेश रविदास ने कहा कि इन के पद चिन्हों पर चलकर ही मंजिल को पाया जा सकता है। जबकि इससे पहले सभी आगंतुकों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर को माल्यार्पण भी किया। वही इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे।




