बेगूसराय- IOCL कर्मी के घर 21 लाख की चोरी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ चोरों ने बरौनी रिफाइनरी कर्मचारी के घर ताला तोड़कर नगदी समेत 21 लाख रुपए की जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ले की है। बताया जाता है कि रिफाइनरी कर्मी शिवनाथ प्रसाद सपरिवार बैंगलोर इलाज के लिए गए थे इसी बीच कल रात चोरों ने छत के सहारे दो मंजिला मकान पर पहुंचा और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने करीब एक लाख रुपए नगद, 20 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात और 20 हजार रुपए के चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। फिलहाल पीड़ित के रिश्तेदार घटना की लिखित शिकायत थाना पुलिस को दी है।
बाईट- पीड़ित के रिश्तेदार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें