मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

पटना, 13 अप्रैल 2020 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर को नमन करते हुये राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का । हम सब भगवान महावीर द्वारा बताये गये अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लें। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर राज्य एवं देश में शान्ति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनायें ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें