मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनायें दीं!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पटना, 13 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों एवं देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संचार करता है। फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें