नववर्ष पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

SHARE:

शोभाराम पंडा की रिपोर्ट

हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बासुकीनाथ (दुमका)

हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज शनिवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है । बाबा बासुकीनाथ के साथ-साथ मैया पार्वती,माता काली , शत्रु संहारिणी बगलामुखी एवं दस महाविद्या सहित बासुकीनाथ के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर उमड रही है। आज शनिवार को बाबा बासुकीनाथ नाथ मंदिर का पट मंदिर प्रशासन द्वारा सुबह चार बजे खोला गया। गर्भ गृह की साफ – सफाई के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया । बासुकीनाथ मंदिर में प्रतिदिन संपन्न होने वाले सरकारी पूजा विधि – विधान से प्रधान पुजारी पंडित सदाशिव पंडा द्वारा संपन्न किया गया। सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद देर से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। दिन ढलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें