हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

शनिवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी के सभागार में वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, आचार्य अनिल मिश्रा, संजीव मिश्रा, संजीव कुमार एवं आचार्या सोनी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। पश्चात विद्यालय के सभी आचार्य/ आचार्या एवं कर्मचारी गण द्वारा भी डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है ।हिंदू कैलेंडर चंद्र वर्ष पर आधारित माना गया है जिसके अनुसार 2 अप्रैल 2022 को विक्रम संवत 2079 प्रारंभ हुआ । हेमाद्री के ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और इसी दिन सूर्य देव पहली बार उदय हुए थे। आज के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। साथ ही उनसे जुड़ी देशभक्ति की जीवनी को उन्होंने बताया और बोले आज वह नहीं है किंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अविरल चल रही है और देश की सेवा कार्य में लगी हुई है।
वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम के अवसर पर अनिल मिश्रा, उत्तम मिश्रा ,शशिकांत गुप्ता द्वारा भी विचार प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन डॉ संजीव झा द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य/ आचार्या एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें