अपहृत एएसआई के पुत्र की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, नवगछिया एसपी ने किया खुलासा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

भागलपूर नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र निवासी सीतामढ़ी में पोस्टेड एएसआई केदार कुंवर के बेटे रोहित के हत्या मामले में एक अपराधी प्रियम को गिरफ्तार कर एसपी सुशान्त सरोज ने बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एसआईटी की टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई कर अपराधी प्रियम को गिरफ्तार के लिया गया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि रोहित की बहन ज्योति के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। रोहित उसके प्रेम में बाधा बनता था जिसके बाद रोहित ने अपने दो साथी शिवम व सत्यम के साथ मिल उसे बभनगामा बहियार बुलाया चाक़ू के बल पर उससे उसके ही फोन में रिकॉर्ड करवाया गया कि उसका अपहरण हुआ है 45 लाख फिरौती चाहिए। इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। शिवम सुंदरम घटना के बाद फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें