बांझी स्थित पीरदरगाह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में जनसभा का आयोजन

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

अगर विस्थापन को रोका नहीं गया तो आदिवासी हो जाएंगे विलुप्त – लोबिन हेंब्रम

साहिबगंज

राज्य में आदिवासियों और मूलवासियों की सुरक्षा को ले कर राजनीतिक दल दो खेमों में बंटते दिख रहें हैं| यही वजह है की अपनी ही पार्टी के खिलाफ लोबिन हेंब्रम की आवाज आज सबसे उपर सुनाई पड़ रही है, और ये विरोध यहां के आदिवासी मूलवासी के हित के लिए उनके द्वारा किया जा रहा है। अगर आज की बात करें तो आज भी जेएमएम के बोरियों विधायक लोबिन हेंब्रम ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिमलजोडी फुटबॉल मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया| आज की ये जनसभा किसी राजनैतिक हित को साधने का प्रयास नही थी, बल्कि क्षेत्र के लगभग 17, 18 गांवों में रह रहे आदिवासी मूलवासीयो के हक के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के विरुद्ध की गई थी| दरअसल जिले के बांझी स्थित पीरदरगाह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में इस जनसभा का आयोजन करते हुए विधायक लोबिन हेंब्रम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यहां पर इस हवाई अड्डे का निर्माण नही करने दिया जाएगा, चाहे कुछ भी हो। क्योंकि की इस हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित गांवों के नागरिकों को कहीं अन्यत्र नहीं बसाया जा सकता है, क्योंकि यहां से उजड़ने वाले सभी नागरिक प्रकृति पूजक हैं और वैसे भी आदिवासियों को कहीं से खनन के नाम पर तो कहीं से डैम के नाम पर विस्थापित किया जाता रहा है| अगर इसी तरह से आदिवासियों का विस्थापन चलता रहा, इनके विस्थापन को अगर रोका नहीं गया तो एक दिन आदिवासी विलुप्त हो जाएंगे|वैसे भी आदिवासियों के पास संपत्ति के नाम पर जंगल और जमीन ही होती है, और अब किसी भी आदिवासी को उसकी जमीन से अलग नहीं किया जा सकता है| इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त रामनिवास यादव से भी बात करते हुए दो टूक कहा है की इस जगह पर हवाईअड्डा नही बनेगा, चाहे इसके लिए कुछ भी हो जाए। आज इस जनसभा में उनकी बातों और तेवरों को देख कर स्पष्ट लग रहा था कि उन्होंने इस बात का निर्णय ले लिया है और उनके इस निर्णय को जन समर्थन भी प्राप्त है। बता दें की आज की इस जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गई, और वर्तमान राज्य सरकार के विरोध में नारे सुने गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें