पटना:- फतुहा में पुराने साथियों से मिले सीएम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फतुहा के विभिन्न इलाके से आए लोगों से एक निजी कार्यक्रम के तहत मुलाकात की ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने मुझे 5 बार लोकसभा भेजा जिसे मैं जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता हूं। बाद में आप लोगों ने मुझे बिहार के सेवा का मौका दे दिया, पिछले 15 16 वर्षों से मैं बिहार की सेवा में लगा हूं, मेरे मन में बहुत दिनों से यह इच्छा थी कि मैं आप लोगों से मुलाकात करूं ।
इसी इच्छा के तहत मैं जनवरी से ही आने का प्रयास कर रहा था लेकिन पहले कोरोना आ गया इससे मेरी यात्रा प्रभावित हुई और अब जाकर जब मैंने यात्रा और बाढ़ लोकसभा के पुराने साथियों से मुलाकात करने की सोची तब फिर एमएलसी चुनाव की आचार संहिता है, अतः मैंने इसे और देर न करते हुए निजी यात्रा के तौर पर शुरुआत की और मोकामा घोसवारी बेलछी बाढ़ अथमलगोला बख्तियारपुर में सभी लोगों से मुलाकात करते हुए आज फतुहा में आप लोगों के समक्ष उपस्थित हुआ हूं। मुख्यमंत्री ने बार बार कहा कि मैं आप लोगों को न कभी भूला था ना पूरे जीवन में कभी भूल पाऊंगा।

Join us on:

Leave a Comment