बेगूसराय- अंजनी अपहरण-हत्या मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में 31 जनवरी को हुए अपहरण हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दरअसल एफसीआई ओपी बिहट ब्राहिमपुर टोला निवासी अंजनी कुमार लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 14 मार्च को एफसीआई ओपी के फर्टिलाइजर के शौचालय की टंकी से अंजनी कुमार का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। इस मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अंजनी कुमार का अपने चचेरे चाचा अंकित कुमार के साथ जमीन को लेकर विवाद था इसी विवाद में अंकित कुमार ने अपने साथी मणि कुमार, राम कुमार के साथ मिलकर अंजनी कुमार को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मणी कुमार पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही है। एसपी ने कहा कि पूरे मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें