:- अमित सिंह की रिपोर्ट
मोकामा में चल रहे मेगा रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनियों की घनघोर
लापरवाही के कारण स्थानीय लोग लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
बीती रात मोकामा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य कमल किशोर प्रसाद की जान बाल बाल बची।
जिला पार्षद ने बताया कि वे बड़हिया की तरफ से मोकामा के लिये जा रहे थे तभी हाथीदह स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे 80 पर दूर दूर तक फैले कीचड़ के चपेट में आकर बाइक गिर पड़े, उन्हें काफी चोटें आई हैं।
जिला पार्षद ने बताया कि निर्माण में लगी एफकॉन्स के द्वारा नियमों की घोर अनदेखी कर मिट्टी की खुलेआम ओवरलोड ढुलाई की जा रही है, जिससे मिट्टी सड़क पर गिरता है और उस पर धूल से बचने के लिये पानी का छिड़काव कर दिया जाता है, जिससे कीचड़ की मात्रा बढ़ती जा रही है। और ये सारा खेल पुलिस-प्रशासन नजर के सामने हो रहा है।
जबकी नियमानुसार प्रतिदिन सड़क से मिट्टी की सफाई होनी चाहिये फिर पानी का छिड़काव करना चाहिये। और किसी भी सूरत में ओवर लोड वाहनों का परिचालन बन्द होना चाहिये।
Byte:- कमल किशोर प्रसाद
(जिला पार्षद)




