बेगुसराय- साइकिल मिस्त्री की निर्मम हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शहर के एक साइकिल मिस्त्री को पीटपीट कर और चाकू से गोद कर हत्या कर दी

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक साइकिल दुकानदार से पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया । घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी की है । बताया जाता है कि कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद शामीर रात्रि 1 बजे तक अपने घर के छत पर सोया हुआ था उसके बाद परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और आज सुबह घर से 100 फीट की दूरी पर सड़क किनारे से मोहम्मद शामीर का शव मिला है। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि इसकी पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के द्वारा भी मोहम्मद शामिर की हत्या किस वजह से किसने कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर 1 बजे तक घर के छत पर रहने वाला मोहम्मद शामीर को किसने और क्यों बुलाकर हत्या की है।
बाईट- मोहम्मद सादिक, मृतक के चाचा
बाईट- राजेश कुमार स्थानीय वार्ड पार्षद

Join us on:

Leave a Comment