:- रवि शंकर अमित!
पटना :- एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है और तटवर्ती क्षेत्रों में गंगा भारी तबाही मचा रही है, इससे पहले गंगा 2021 आज तक के सबसे अधिक दर्ज की गई हाईएस्ट फ्लड लेवल को पहुंची थी, तब 43 .52 मीटर पर गंगा पहुंच गई थी और आज दोपहर तक गंगा 43.52 मीटर पर पहुंच गई है! जिससे पटना ग्रामीण समेत बेगूसराय लखीसराय भागलपुर कटिहार और उत्तर बिहार में गंगा के किनारे बसे शहरों तथा मध्य बिहार में गंगा के किनारे बसे शहरों जैसे मुंगेर सुल्तानगंज भागलपुर के नेक इलाके,पटना के ग्रामीण क्षेत्र के सभी इलाको में भारी तबाही मचा रही है, आपदा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक करोड़ 21 लाख परिवारों तक राहत और भोजन के पैकेट पहुंचाए गए हैं! यानी गंगा के बाढ़ से प्रभावित 3 करोड़ से अधिक आबादी इस पर प्रलयंकारी बाढ़ से जूझ रही है, और बिहार को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है, फसले नष्ट हो गई है,घर मकान ध्वस्त हो रहे हैं, घर में रखे सामान बर्बाद हो गए हैं,इस प्रकार भारी क्षति गंगा पहुंच रही है, कोई भी तटवर्ती गांव हो या शहर,गंगा के प्रकोप से अछूता नहीं बचा है! प्रशासनिक पदाधिकारी के होश फाख्ता हैं,वे दौड़ लगा रहे हैं, जबकि गंगा NH 31 पर करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 80 को भी बीती रात पर कर चुकी है, अभी तक वाराणसी से राहत की कुछ खबरें सामने आई है जहां जलस्तर में कमी होना शुरू हुआ है लेकिन गंगा अपने ही उच्चतम रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2026 में एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है!
इस बीच लोगों का कहना हैं की उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं हैं, लोगों के बीच सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही हैं!
बाइट – ग्रामीण



