वैशाली- गंडक का टूटा रिंग बाँध, सैकड़ों घरों में बाढ़ के पानी का प्रवेश, लोगों ने कहा प्रशासनिक लापरवाही!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

प्रशासनिक लापरवाही से हाजीपुर में गंडक नदी की टूटा रिंग बांध

सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी , केले की फसल हुआ बरबाद

पीड़ितों के बीच नहीं पहुँचा कोई प्रशासनिक मदद

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में गंडक का रिंग बांध टूटा….. अखिलाबाद मे देर रात अचानक गंडक नदी का रिंग बांध टूटने से लोगों के बीच हरकम्प मच गया….. गंडक में लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण रिंग बांध पर दबाव बढ़ा और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह रिंग बांध टूट गया…. करीब 25 फीट रिंग बांध टूट गया…. रिंग बांध टूटने से सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया…. इससे करीब 10000 से अधिक आबादी प्रभावित हुआ है….. बाढ़ के पानी में करोड़ों रुपए के केला का फसल बर्बाद हो गया…. रिंग बांध टूटने के कारण लोग अपने मवेशी अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थान पर चल गए….. स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 दिन से बांध में रिसाव हो रहा था जिसकी सूचना प्रशासन को दिया गया था….. लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण रिंग बांध टूट गया….. जिससे हम लोगों को मुसीबत झेलना पड़ रहा है…. लगातार तेज गति से गांव की ओर जलस्तर बढ़ रही है… बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई राहत बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है….. रिंग बांध टूटने के बाद भी कोई प्रशासन अभी तक उसे गांव में और बांध को देखने नहीं पहुंचा है….. तस्वीर में देखा जा सकता है कि रिंग बांध टूटने के बाद कैसे लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है….. लोग बाढ़ में घरों में घिरे हुए हैं…. केले का फसल पानी में डूबा हुआ है….. प्रशासनिक लापरवाही से लोग खासे नाराज आ रहे हैं….

Join us on:

और पढ़ें