नालंदा- मॉब लिंचिंग के बाद शव के साथ लोगों का उग्र प्रदर्शन, जाम!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

1 दिन पूर्व नालंदा थाना क्षेत्र इलाके के नियामत नगर में बैटरी चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक के परिजनों ने दीपनगर थाना इलाके के चोरा बगीचा के समीप एनएच 20 पर शव को रखकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिससे रांची से पटना और पटना से रांची आने जाने वाले यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि युवक के दोस्त के द्वारा दुकान से बुलाकर ले गया उसके बाद उसकी पिट पिट कर हत्या कर दी गई। दरअसल इस युवक को बैटरी चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने पिटाई की उसके बाद युवक की मौत हो गई ।मृतक कारू हरनौत का रहने वाला है । वर्तमान समय में सिपाह में किराए के मकान में रहकर कबाड़ी का काम करता था ।परिवार वाले हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता और दीपनगर थाना अध्यक्ष मुश्ताक अहमद घटनास्थल पहुंचकर गुस्साए आ कोशिशों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद डीएसपी खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं बहुत जल्द आरोप में गिरफ्तारी हो जाएगी।

बाइट।अंजन दत्ता बीडीओ बिहार शरीफ
बाइट।परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें