Search
Close this search box.

गिरिडीह :- दस लाख के तीन इनामी हार्डकोर नक्सली समेत अन्य नक्सली गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड ब्यूरो शंखनाद

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में गिरिडीह पुलिस को बडी सफलता मिली है पुलिस ने दस – दस लाख का तीन इनामी नक्सली प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा व प्रभा उर्फ जया दी के साथ चार अन्य नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बनासो व आस – पास के इलाके से सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के दौरान इन सभी के पास से एके 47, कार्बाइन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, सीडी कैसेट, दो चिप, कैमरा के साथ – साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया गया है। सीआरपीएफ कैम्प का विरोध करने को लेकर नक्सलियों के द्वारा जारी किया गया पर्चा भी बरामद हुआ है। बताया गया कि कई हार्डकोर नक्सलियों के द्वारा बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी है। नक्सलियों की निशानदेही पर संथाल परगना के दुमका में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की पुष्टि की गई है।
बताते चलें कि गिरिडीह पुलिस आए दिन नक्सलियों पर नजर रखे हुए हैं और उसी का परिणाम है कि इतने सारे नक्सलियों की गिरफ्तारी,बताया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से नक्सलियों की कमर टूट गई है और निश्चित रूप से उनके कार्य गति पर विराम लगा है। है गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता भी मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें