संवाददाता :- विकास कुमार!
संदिग्ध स्थिति में युवक के मौत के बाद परिजन ने लगाया हत्या का आरोप। पुलिस एफएसएल के टीम को भेज जुटी जांच में।
सहरसा के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित होम्योपैथी कॉलेज के समीप एक मकान में 24 वर्षीय ललटू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाड़ थाना अंतर्गत झिटकिया गांव वार्ड 07 निवासी शिवकुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र ललटू कुमार के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइ बहनो में सबसे छोटा है। मृतक के बहनोई का मकान सहरसा नगर निगम के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित है। जंहा वो खुद उसके मकान मे रहकर पढ़ाई के साथ साथ छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया करता था।
मृतक के मामा ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कमरा खुला था और उसका शव फदे से लटका होने पर बगल के लड़को ने उठा कर उसे निजी किलनिक मे ले जाया गया। जंहा उसको जाँच कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले में एफएसएल की टीम को बुलाकर तहकीकात की जा रही है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम सूचना पर यह जानकारी मिली है कि यह खुदकुशी का मामला है, लेकिन परिजनों के आरोपों को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है।
BYTE :- सदर थाना अध्यक्ष, सुबोध कुमार।
BYTE :- डॉ बीके आर्यन, घेलार पार्षद।
BYTE :- मृतक के मामा।




