:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय पुलिस ने हथियार व गांजे की खेप के साथ ईनामी बदमाश क़ो गिरफ्तार कर लिया है! गिरफ्तार बदमाश पर 15 हजार का ईनाम घोषित था! सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया की लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर दो बदमाश क़ो गिरफ्तार किया है और दोनों मोस्ट वांटेड थे साथ ही उन्होंने यह भी बताया की अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी गुप्त सूचना पर लोहिया नगर थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों क़ो दबोच लिया! बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश पर कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार बदमाशों में कुख्यात संजीत कुमार और उसका साथी समस्तीपुर निवासी अरुण कुमार हैँ, संजीत कुमार पर लगभग दर्जन भर मामले दर्ज हैँ, वहीं वहीं अरुण कुमार पर पटना जिले में लूट डकैती हत्या समेत आधा दर्जन मामला दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश संजीत कुमार पर बेगूसराय पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था!
बाइट -सुबोध कुमार, SDPO, सदर




