जनसमस्याओं का निदान जिला प्रशासन की प्राथमिकता- उपायुक्त

SHARE:

वसंत भालोटिया

आपकी समस्याओं को नियमानुसार दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – उपायुक्त

दुमका

आपकी समस्याओं को नियमानुसार दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।आपकी समस्याओं को जानने के लिए ही हर सप्ताह जनता दरबार का आयोजन किया जाता है उक्त बातें उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने अपनी समस्याओं को लेकर आये लोगों से कही।
पेयजल,धान बेचने से संबंधित समस्या,पेंशन,जमाबंदी जमीन से संबंधित समस्या सहित कई अन्य समस्याओं लेकर लोग जनता दरबार मे पहुंचे थे।सभी ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को समर्पित किया।
उपायुक्त ने प्राप्त सभी शिकायतों के नियमानुसार निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment