बसंत भालोटिया
फतेहपुर (जामताड़ा)
फतेहपुर प्रखंड स्थित किरावली जाहिर थान में मंगलवार को आदिवासी समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ बाहा पर्व मनाया। दो दिवसीय बाहा पर्व के पहले दिन आदिवासी समाज के लोगों ने जाहेर थान में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की |दूसरे दिन एक दूसरे पर पानी डालकर बाहा पर्व मनाया। नायक़ी बाबा ने बताया कि इसको लेकर एक दिन पूर्व ही नहा धोकर ओखल मुसल में धान की कुटाई के बाद चावल और चावल की गुंडी तैयार की जाती है| समाज के लोग पूरी रात जमीन पर सोकर गुजारते हैं|अगले दिन जाहेर थान में मिट्टी की हंडी में विशेष प्रकार का प्रसाद बनाया जाता है, जिसमें मुर्गा बलि देने की प्रथा है| बताया कि यह पर्व आदिवासी समाज में एकजुटता व सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए किया जाता है ।




